अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, दुबई जा रही महिला यात्री की तलाशी लेने पर उड़े होश
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 05:37 PM (IST)
अमृतसर (नीरज): श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर डी.आर.आई. टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर से दुबई जा रही एक विदेशी महिला से 40 हजार अमेरिकी डॉलर की विदेशी करेंसी बरामद कर उसे जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला ने अपने सामान में विदेशी करेंसी छिपा रखी थी और उसे तस्करी करके बाहर ले जाने की कोशिश कर रही थी। जांच के दौरान डी.आर.आई. टीम को शक हुआ, जिसके बाद सामान की तलाशी ली गई और करेंसी बरामद की गई।
बताया जा रहा है कि महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है और वह दुबई जा रही थी। फिलहाल विभाग ने विदेशी करेंसी जब्त कर ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि महिला इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी किस मकसद से ले जा रही थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

