Punjab में 2 तीर्थयात्रा बसों की आमने-सामने भयानक टक्कर, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 08:26 PM (IST)

तरनतारन : पंजाब में 2 तीर्थयात्रा बसों की भयानक टक्कर होने की खबर सामने आई है। शनिवार शाम को अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे के गांव नौशेरा पन्नुआ के पास श्रद्धालुओं को लेकर जा रही 2 बसों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसें बुरी तरह डैमेज हो गईं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रही है कि, सिविल अस्पताल में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि करीब एक दर्जन अन्य का इलाज चल रहा है। इस दौरान मौके पर करीब एक दर्जन एंबुलेंस राहत कार्य में लगी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बसें तीर्थयात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी, जिनमें कुल 37 लोग सवार थे। ये हादसा गोल्डन टेम्पल से लौटते समय हुआ। बताया जा रहा है कि,  यह सड़क हादसा मोटरसाइकिल सवार एक कपल को बचाने के दौरान हुआ। इस दौरान बस अपना नियंत्रण खो बैठी और सड़क के डिवाइजर से पार करके सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। मौके पर कई यात्री बसों में फंस जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला की भी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया। यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा की एक बस अमृतसर से मानसा जा रही थी जबकि दूसरी बस मोगा से अमृतसर जा रही थी। नौशेरा पन्नुआं स्टेशन पर एक मोटरसाइकिल को बचाते समय अमृतसर से आ रही बस दूसरी तरफ चली गई। इस दौरान उसकी टक्कर मोगा से आ रही बस से हो गई।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News