Amritsar : हत्या मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 1 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 09:05 PM (IST)

तरनतारन : बीती 1 मार्च को आप वालंटियर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। तब थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने जेल में बंद 1 आरोपी सहित कुल 5 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की अगली कार्रवाई शुरु कर दी थी। इस हत्या मामले में पुलिस द्वारा 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी 3 आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- पंजाबी अभिनेत्री Neeru Bajwa अमृतसर कोर्ट में पेश,  जानें क्यों...

इस संबंधी जानकारी देते एस.एस.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सेवा सिंह निवासी चोहला साहिब की रेलवे फाटक नजदीक गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस द्वारा जेल में बंद जगदीप सिंह उर्फ जग्गू पुत्र गुरशरन सिंह निवासी रानीवलाह, सतनाम सिंह उर्फ सोहन पुत्र दर्शन सिंह निवासी चोहला साहिब के अलावा 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच करते हुए व गुप्त सूचना के आधार पर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र गुरबीर सिंह निवासी सुरसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उक्त आरोपी ने यह माना कि घटना को अंजाम देने के समय वह स्विफ्ट कार चला रहा था। तब उसके साथ विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र अवतार सिंह निवासी सुरसिंह व 2 और साथी आशू व दीपू उपस्थित थे। इनके द्वारा गोपी की हत्या की गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह तेज रफ्तार में कार चलाता हुआ बाकी साथियों सहित मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी अर्शदीप सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट को लेकर थाना रणजीत ऐवीन्यू अमृतसर में केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के इस जिले में धारा 144 लागू, डी.सी. ने जारी किए सख्त आदेश
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News