कांग्रेस पार्टी पर भड़के अनिल जोशी, कहा- ''कांग्रेस हिन्दुओं के सख्त खिलाफ''

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 04:05 PM (IST)

चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अनिल जोशी को बीजेपी से चाहे निष्कासित कर दिया गया है, लेकिन वह अब शिरोमणि अकाली दल में शमिल होने के बाद एक बार फिर एक्टिव होकर लोगों के बीच में आए है। आज उनकी तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसपर उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने का वायदा कर के सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी अभी तक इस पर काबू नहीं पा सकी है। अभी भी सरेआम नशा बाज़ारों बिक रहा है। उन्होंने 'कैप्टन' और 'चन्नी' पर तंज कसते हुए कहा कि उनको दोनों के साथ हमदर्दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। बात तो तब है जब कांग्रेस पार्टी 2022 में भी दलित चेहरे को हो मुख्यमंत्री बनाए। आगे उन्होंने कहा कि 84 में कांग्रेस ने सब कुछ करवाया था। कांग्रेस पार्टी हिन्दुओं के सख्त खिलाफ है। वह अब भी पंजाब में खेल खेलने से बाज नहीं आ रही।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News