Punjab: शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान! Notification हुई जारी
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 07:04 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब में एक बार फिर छुट्टी का ऐलान हुआ है। दरअसल, ये छुट्टी पंजाब के जिला मलेरकोटला में ऐलान हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट विराज एस. तिड़के ने मुहर्रम (यौम-ए-आशूरा) के मौके पर 26 जून (शुक्रवार) को मलेरकोटला जिले में लोकल छुट्टी घोषित की है।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मलेरकोटला जिले में सभी सरकारी/अर्ध-सरकारी दफ्तर और सभी सरकारी और नॉन-गवर्नमेंट एजुकेशनल इंस्टिट्यूट 26 जून को बंद रहेंगे। पंजाब के कई स्कूलों में अभी फिलहाल छुट्टियां चल रही हैं। वहीं जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के मुताबिक, जो स्कूल, कालेज खुल गए हैं और वहीं बोर्ड/यूनिवर्सिटी की परीक्षा चल रही है तो छुट्टी वहां पर लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ये छुट्टी लोकल क्योंकि मलेरकोटला में इस्लाम धर्म को मानने वाले यानी कि मुस्लिम भाईचारा काफी संख्या में रहता हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

