Big News: पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम की घोषणा, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 07:04 PM (IST)

चंडीगढ़ : एक बड़ी खबर पंजाब भाजपा को लेकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें कई महिला नेत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी द्वारा पार्टी में विभिन्न महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। 

उपाध्यक्ष के पद पर मनीषा सूद, अम्बिका सहनी, मनजोत कौर बुमराह, किरण शर्मा, एकता वोहरा, राशि अग्रवाल, कंचन जिंदल को नियुक्त किया गया है। वहीं महासचिव के पद पर मनिंदर कौर को तथा सचिव के पद पर अलका शर्मा, अलका कुमारी गुप्ता, बलविंदर कौर, मोना कटारिया, रूपी कौर, मीनाक्षी विज, अमनदीप कौर, अंजना कटोच को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह से कोषाध्यक्ष के पद पर नीना जैन तथा कार्यालय सचिव के पद पर सोनिया शर्मा को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया संयोजक के पद पर हेमलता तथा प्रवक्ता के पद पर मीना सूद तथा नीरा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News