Breaking : गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की ह''त्या केस से जुड़ी Big Update
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 04:00 PM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर में पुलिस कर्मचारियों की ह/त्या मामले में अभी-अभी आई Big Update सामने आई है , पुलिस हिरासत में गिरफ्तार दिलावर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दिलावर सिंह ने दावा किया है कि दोनों युवक, रणजीत और फरार इंदरजीत सिंह ने ही पुलिस कर्मचारियों की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस मामले में दिलावर सिंह ने इस वक्त अहम खुलासा किया है।
गौरतलब है कि गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों की लाशें बरामद हुई थी। मृतकों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई थी। एएसआई को सिर में और होमगार्ड को छाती में गोली मारी गई थी जिसे लेकर पुलिस कड़ी दर कड़ी जांच में जुटी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

