पंजाब: दलित वर्ग की महिलाओं को 1500 और जनरल वर्ग को मिलेंगे 1000 रुपये
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 12:41 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में आज बजट पेश किया जा रहा है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' का ऐलान किया गया है। इसके तहत अनुसूचित जाती की महिलाओं को 1,500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये मिलेंगे। वहीं इनकम टैक्स देने वाली महिलाओं को इस योजना से बाहर रखने का ऐलान किया गया है। इससे कई लोगों ने इसे सीमित दायरे वाली योजना बताया है।
लोगों का कहना है कि यह योजना पूरी तरह से समान नहीं है। इसके अलावा कई कामकाजी महिलाओं और टैक्स देने वाली महिलाओं को योजना से बाहर रखने पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा पंजाब में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का चुनावी वादा किया गया था। वहीं अब पांचवें बजट में किए गए इस ऐलान को चुनावी स्टंट माना जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

