टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 12:27 PM (IST)

संगरूर: खेती कानूनों के विरोध में पिछले 74 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आज टिकरी बार्डर पर 70 साल के बुज़ुर्ग किसान लक्खा सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

मृतक किसान संगरूर के गांव कलोदी का रहने वाला था। पहले भी कई दिन टिकरी बार्डर पर लगा कर आया था और इस बार 3 फरवरी को फिर से आंदोलन में शामिल हुआ था। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की तरफ से शनिवार को देश-भर में चक्का जाम किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय  ने चक्का जाम को ध्यान में रखते सिंघु, गाजीपुर और टिकरी की सरहदों पर इंटरनेट सेवाएं शनिवार रात 12 बजे तक बंद रखी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News