जिला जालंधर में 5वां मामला, 27 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 12:40 PM (IST)

जालंधर ( रत्ता ): जिले में अब तक 4 लोगों को अपनी चपेट में ले चुके करोनावायरस का एक और पॉजिटिव केस मिला है और इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 5 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में दाखिल गांव विरक निवासी  27 वर्षीय युवक का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उल्लेखनीय है उक्त युवक नवाशहर के गांव पठलावा के  मृतक 70 वर्षीय  बलदेव सिंह के संपर्क में आने वाले पॉजिटिव केस के संपर्क में आया था।

PunjabKesari

बता दें कि अब तक पंजाब में 36 केस कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए हैं, जिनमें से 1 की मौत हो चुकी है। बता दें कि इनमें सबसे अधिक नवांशहर (ज़िला शहीद भगत सिंह नगर) के 19, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के 5, होशियारपुर के 5, जालंधर के 5, लुधियाना 1 और अमृतसर का 1 मामला सामने आया है। पंजाब में अब तक 488 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें से 228 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 229 की रिपोर्ट का इंतज़ार है। अस्पतालों में भर्ती पॉजिटिव मरीज़ों की हालत भी स्थिर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News