एंटी नारकोटिक्स सैल के हत्थे चढ़े आरोपी, व्हाट्सएप के जरिए कर रहे थे यह काम

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 11:12 AM (IST)

लुधियाना: एंटी नारकोटिक्स सैल-2 की पुलिस ने ऐसे 2 नशा तस्करों को दबोचा है जोकि व्हाट्सएप के जरिए नशे का नैटवर्क चला रहे थे जिसमें एक आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। पकड़े गए आरोपी हरजीत सिंह उर्फ हनी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी है। आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हैरोइन, 50 जिप वाले लिफाफे, इलैक्ट्रॉनिक तराजू और नशा सप्लाई में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद हुई। थाना सदर में आरोपियों पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ए.सी.पी. (नारकोटिक्स) अशोक कुमार, इंचार्ज अमृतपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि थानेदार सतनाम सिंह के साथ पुलिस पार्टी गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हरजीत सिंह और हरप्रीत सिंह स्विफ्ट कार में हैरोइन तस्करी करने जा रहे हैं। गांव गिल के निकट गोल चौक, पंजाब स्टील वर्क्स के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हरजीत सिंह हनी पर पहले भी अलग-अलग थानों में 4 नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। वह कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद उसने अपने दोस्त हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर फिर से तस्करी शुरू कर दी थी। आरोपी दिल्ली के एक विदेशी व्यक्ति से हैरोइन लेकर आते थे, फिर उसे शहर में सप्लाई करते थे। वह ज्यादातर व्हाट्सएप पर अपने ग्राहकों के संपर्क में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News