Jalandhar को मिले विशेष पर्यटन-सांस्कृतिक दर्जा, अर्जुन त्रेहन ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 07:02 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर के पर्यटन, उद्योग, खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जालंधर को विशेष पर्यटन एवं सांस्कृतिक दर्जा देने की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपा।
मुलाकात के दौरान पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के इनचार्ज डॉ. सुभाष शर्मा, सीए वागीश शर्मा, उद्योगपति हर्षिल बंसल तथा जतिन सेतिया भी मौजूद रहे। ज्ञापन में जालंधर को Heritage, Education, Industrial, Sports एवं Spiritual Tourism Hub के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। त्रेहन ने कहा कि जालंधर की पहचान केवल उद्योग तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर खेल सामान निर्माण, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो पार्ट्स, बस बॉडी निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक पर्यटन, संगीत, साहित्य और पंजाबी संस्कृति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
उन्होंने जालंधर के खेल उद्योग को Industrial एवं Sports Tourism से जोड़ने, औद्योगिक विरासत पर आधारित संग्रहालय विकसित करने तथा देश-विदेश से विद्यार्थियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों को आकर्षित करने की संभावनाओं को रेखांकित किया। ज्ञापन में देवी तालाब मंदिर को भी राष्ट्रीय आध्यात्मिक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से विकसित करने तथा जालंधर की समृद्ध संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की मांग की गई। त्रेहन ने जालंधर-कपूरथला क्षेत्र की रेलवे एवं औद्योगिक विरासत, शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा सुविधाओं और खेल अवसंरचना को भी पर्यटन विकास से जोड़ने का सुझाव दिया।
अर्जुन त्रेहन ने कहा कि यदि केंद्र सरकार जालंधर के लिए विशेष पर्यटन एवं सांस्कृतिक परियोजनाओं को प्रोत्साहन देती है तो इससे स्थानीय उद्योग, व्यापार, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने ने केंद्रीय मंत्री से जालंधर की बहुआयामी क्षमता का व्यापक अध्ययन करवाकर इसे Mega Heritage, Education & Industrial Tourism City के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

