कार में सवार पिता-पुत्र पर हथियारबंद लोगों ने किया जानलेवा हमला, युवक घायल

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 06:06 PM (IST)

जीरा (गुरमेल सेखवां): जीरा थाने की पुलिस ने बहिक गुजरां के पास बलेरो वाहन में एक पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने और एक युवक को गोली मारने के आरोप में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ए.एस.आई. हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मुदई दलजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बहिक गुज्जरां ने बताया कि उसने बहिक गुजरां में 4 किलो जमीन ठेके पर ली है और बीते दिन वह अपने पिता के साथ अपनी बलेरो गाड़ी पर सवार होकर जीरा शहर की ओर जा रहा था तो गांव बहिक गुज्जरां के नजदीक पहुंचने पर आरोपी बलवंत सिंह, हरजीत सिंह, जंगीर सिंह, सुखजीत सिंह, दर्शन सिंह, हरप्रीत सिंह व करीब 20 अज्ञात लोग हथियारों सहित खड़े थे।  

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों में से सुखजीत सिंह ने ललकारा तो हरजीत सिंह ने 12 बोर बंदूक से फायर किया जो कि गाड़ी की कंडक्टर साइड लगा व जंगीर सिंह ने भी फायर किया, जो गाड़ी की पिछली खिड़की पर लगा। आरोपी बलवंत सिंह ने 12 बोर बंदूक का फायर किया, जो शिकायतकर्ता के कंधे पर लगा। मुदई अनुसार उसके पिता ने वहां से गाड़ी भगा ली और पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी उस दौरान भाग गए। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आरोपियों खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News