फौज की भर्ती रैली 4 से 31 जनवरी तक, दिया गया यह संदेश
punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 01:32 PM (IST)

जालंधर: भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जालंधर छावनी की ओर से 4 से 31 जनवरी 2021 तक आर्मी पब्लिक स्कूल (प्राइमरी विंग) ग्राऊड जालंधर छावनी में फौज की भर्ती रैली की जा रही है।
इस रैली में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर और तरनतारन जिलों के उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। फौजी की तरफ से युवाओं के लिए संदेश दिया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में क्लीयरेंस का भरोसा दिलाने वाले मध्यस्थों के बहकावें में न आएं।