तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटर को मारी टक्कर, 4 साल की बच्ची की मौके पर मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 11:55 AM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर पर सवार महिला के साथ बैठे 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में ए.एस.आई. जीवन सिंह ने बताया कि नवनीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी विठवा थाना श्रीहरगोबिंदपुर हाल निवासी पुलिस लाइन गुरदासपुर ने बयान दिया कि उसकी पत्नी कमलप्रीत कौर अपने बेटे अगमजोत सिंह 8 साल और बेटी अमानत कौर उम्र 4 साल के साथ अपनी स्कूटरी पर फिजियोथेरेपी करवाकर अमीपुर से घर लौट रहे थे। जब वे अमीपुर पुली पहुंचे तो गुरदासपुर की तरफ से एक कार नंबर पीबी-02सी.एच-1148 तेज रफ्तार से आई, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चला रहा था, जिसने कार को ब्रेक दिए बिना गलत साइड से कार लाकर स्कूटरी में टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर गए और उसकी बेटी अमानत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तालाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News