फूड ग्रेन टैंडर घोटाले में गिरफ्तार डी.एफ.एस.सी. Court में पेश, सुनाया यह फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 06:40 PM (IST)

लुधियाना: फूड ग्रेन टैंडर घोटाले मामले में आरोपी हरवीन कौर व सुखविंदर सिंह अदालत में पेश हुए जिस पर अदालत का फैसला आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरवीन कौर डी.एफ.एस.सी. ( सिविल सप्लाई कंट्रोलर) की नियमित जमानत की याचिका को श्री अजीत अत्री ए.एस.जे. लुधियाना ने आज खारिज कर दिया है। आरोपी सुखविंदर सिंह डी.एफ.एस.सी. की रैगुलर जमानत याचिका 20.12.2022 तक स्थगित कर दी गई है। ऐसा इसिलए किया गया क्योंकि उसका वकील आज अदालत में पेश नहीं हुआ। 

आपको बता दें सुखविंदर सिंह गिल डी.एफ.एस.सी. फरीदकोट और हरवीन कौर डी.एफ.एस.सी. जालंधर के तौर पर तैनात हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना जिले की अलग-अलग मंडियों में हुए टैंडर घोटाले में शामिल 2 जिला खाद्य और सिविल सप्लाई कंट्रोलरों (डीएफएससी) को गिरफ्तार किया था। आपको यह भी बता दें कि विजीलैंस पहले ही भारत भूषण आशू, तेलू राम और कृष्ण लाल के विरुद्ध लुधियाना की अदाल में चालान पेश किया जा चुका है। ठेकेदारों की तरफ से गलत दस्तावेज पेश करने के बावजूद उपरोक्त अधिकारियों द्वारा उन्हें लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News