''तू इधर-उधर की बातें न कर, तू यह बता काफिला क्यों लूटा... अश्वनी शर्मा का  AAP पर शायराना अंदाज में तंज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 05:17 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एक बार फिर आम आदमी पार्टी को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रैंस करके मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा। गौरतलब है कि, बीते दिनों आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर लगातार की जा रही टिप्पणियों को लेकर इस कॉन्फ्रैंस में अश्वनी शर्मी ने पंजाब सरकार घेरा।

अपनी कमियों पर ध्यान दें आम आदमा पार्टी

इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता आखिर क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, पार्टी छोड़ चुके सांसदों पर टिप्पणियां करने से पहले अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान अपनी पार्टी की कमियों पर ध्यान दें। राज्यसभा सदस्यों ने आम आदमी पार्टी से दुखी होकर पार्टी को छोड़ दिया है और भाजपा में विलय किया। 

राघव चड्ढा की कहे शब्दों का जवाब नहीं दे पाए सीए मान

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इधर-उधर की बातें कर रहे हैं लेकिन वह राघव चड्ढा द्वारा सोशल मीडिया पर कहे गए 2 शब्दों (करप्ट और कॉम्प्रोमाइज) का जवाब नहीं दे पाए हैं। लेकिन पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदों की खिलाफ बातें कर रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने बताया कि, कॉम्प्रोमाइज का मतलब है कि पार्टी में सिद्धांत, विचार, सोच और अपने लक्ष्य से दूर होती जा रही पार्टी। अश्वनी शर्मा ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए पंजाब सरकार से सवाल किया है, ''तू इधर-उधर की बातें न कर, तूं यह बता काफिला क्यों लूटा, मुझे रहजनों से गरज नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है''।

पार्टी छोड़ते ही कहा गद्दार

बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि, लोगों ने पंजाब को आगे लेकर जाने के लिए सहयोग दिया था। जब तक ये लोग इनके साथ थे वह हीरे था जैसे ही उन्होंमे पार्टी को छोड़ा तो उन्हें गद्दार कहना शुरू कर दिया। आज जिन्हें गद्दार कहा जा रहा है उनका पंजाब की तरक्की बड़ा हाथ है। सरकार ने अपने गुर्गों के जरिए लोगों के घरों के आगे गद्दार शब्द लिखवाया। लोगों के गेटों पर गद्दार शब्द लिखे लेकिन इस मामेल में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। ऐसे में अगर मैं किसी के घर के आगे गद्दार लिखकर आउंगा तो मेरे ऊपर भी एफआईआर दर्ज नहीं होनी चाहिए।

खिलाड़ियों का किया अपमान

अश्वनी शर्मा ने आगे कहा कि, पंजाबी सिख हरभजन सिंह जोकि पूरे हिन्दुस्तान का गौरव हैं। उनके घरों के आगे भी गद्दार लिखा गया जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ऐसे में पूरे खिलाड़ियों का अपमान किया गया। वहीं अशोक मित्तल या रजिंदर गुप्ता का भी अपमान नहीं बल्कि पंजाब के सभी उद्यागपत्तियों का अपमान किया गया है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बदली 2 पार्टी

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत ने अपना राजनीतिक सफर लोक इंसाफ पार्टी से शुरू किआ और उसके बाद 2012 में पीपीपी और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में मुख्यमंत्री ने 2 बार पार्टी बदल कर गद्दारी की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News