चंडीगढ़ पंजाब को सौंपने के प्रस्ताव पर अश्विनी शर्मा ने ''आप'' सरकार को घेरा, उठाए ये सवाल

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 07:50 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से चंडीगढ़ के मुद्दे पर आज विधानसभा का विशेष सैशन बुलाया गया। इस सैशन में केंद्र सरकार को चंडीगढ़ तुरंत पंजाब को सौंपने का प्रस्ताव सर्वसम्मति के साथ के पास कर दिया गया। इस दौरान जहां कांग्रेस, अकाली दल और बसपा ने इसका समर्थन किया, वहीं भाजपा की तरफ से इसका विरोध किया गया। भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने इसका विरोध करते सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर शक है। वह इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब अंदर एक रिवायत चलती आ रही है कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब की जनता को गुमराह किया जाता है। यह प्रस्ताव भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

भाजपा विधायक ने पूछा कि पहले चंडीगढ़ में सैंट्रल रूल लागू होते थे। उस समय पंजाब के स्केल बढ़े तो उनकी मांग पर यह नियम लागू कर दिए गए। उन्होंनें कहा कि इस बारे सोचना चाहिए कि चंडीगढ़ के मुलाजिमों को उसकी जरूरत क्यों पड़ी। इस दौरान स्पीकर ने उनको टोका कि उनका 2 मिनट का समय था, जिससे वह अधिक बोल चुके हैं और उनको बिठा दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News