RSS कार्यालय में गोली चलने से हड़कंप , ASI की मौत
punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 09:05 AM (IST)

पठानकोट (शारदा, आदित्य): स्थानीय आर.एस.एस. कार्यालय की सुरक्षा में लगे एक ए.एस.आई. की गोली चलने से मौत हो गई।
उक्त कार्यालय में जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो सुरक्षा में तैनात एक अन्य कर्मी जब गेट पर पहुंचा तो उक्त ए.एस.आई. बेहोशी की हालत में था जिसकी सूचना उन्होंने डिवीजन नं. 1 में दी।
इसके बाद डी.एस.पी. सिटी लखविन्द्र सिंह रंधावा एवं एस.एच.ओ. मौके पर पहुंचे और उक्त ए.एस.आई. को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक ए.एस.आई. की पहचान अशोक कुमार निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है।