ड्यूटी पर तैनात ASI की बिगड़ी थी तबीयत, तड़प-तड़प कर हुई मौत
punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 03:00 PM (IST)

तरनतारन (रमन) : थाना सिटी तरनतारन में तैनात ए.एस.आई राजिंदर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अजनाला में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार ए. एस.आई. राजिंदर सिंह को करीब एक महीने पहले ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। गत दिवस हालात बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ राजिंदर सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं आपको बता दें कि इस दुखद खबर के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर पैदा हो गई।