कर्ज की सैटलमैंट करवाने जा रहा था ASI, धरा गया

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 05:34 PM (IST)

लुधियाना(महेश): पैसोंं के लेन-देन के विवाद को सुलझाने की एवज में 10,000 रुपए की घूस लेते हुए पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) तरसेम सिंह को विजीलैंस ने बुधवार को रंगे हाथ काबू कर लिया, जोकि थाना डिवीजन नंबर-7 में तैनात है। विजीलैंस ने उसके खिलाफ करप्शन एक्ट का केस दर्ज करके उसकी संपति की छानबीन शुरू कर दी है। 

विजीलैंस की आर्थिक अपराध शाखा के एस.एस.पी. परमजीत सिंह व डी.एस.पी. मनदीप सिंह संधू ने बताया कि यह कार्रवाई ताजपुर रोड किशोर नगर के उमेश चंद्र गोस्वामी की शिकायत पर अमल में लाई गई है। शिकायतकत्र्ता का पैसे के लेन-देन को लेकर जी.के. एस्टेट के राजू नामक फाइनेंसर से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसके चलते राजू ने गोस्वामी की दुकान पर ताला जड़ दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर-7 मेंं की और कार्रवाई की मांग को लेकर ए.एस.आई. तरसेम से मिला। 

आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि वह 30,000 रुपए मेंं दूसरे पक्ष से उसका मामला निपटवा देगा, लेकिन इसके लिए पहले उसे 10,000 रुपए देने होंगे। पीड़ित सरकारी मुलाजिम को रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने इसकी शिकायत विजीलैंस के पास की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बड़े ही सुनियोजित ढंग से सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पीड़ित से घूस लेते हुए काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की संपति की छानबीन के लिए एक टीम को काम पर लगा दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News