Punjab : महिला ने ASI पर लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 03:24 PM (IST)

फिरोजपुर : जिले में एक महिला द्वारा एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला ने थाना कुलगड़ी पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए और कहा कि एसएसआई ने उसके साथ गाली गलौच की व टांगे मारी है। कृष्णा एन्कलेव  के रहने वाली महिला के परिवार ने एक वीडियो भी जारी किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी उनके घर पर पहुंची और महिला से बदसलूकी करते हुए टांगे मारकर पाटी। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए महिला के बेटे ने बताया कि उनका अपने पड़ोसियों के साथ बिजली की कुंडी डालने को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को उनके घर पर भेज दिया। इस पीड़ित परिवार के घर पहुंची पुलिस एक सदस्य को अपने साथ लेकर जाना चाहती थी। जब परिवार ने विरोध किया तो एएसआई ने महिला के टांगे मारनी शुरू कर दी।  

वहीं दूसरी पुलिस परिवार द्वारा लगाए आरोपों को गलत ठहराया है। वहीं परिवार का कहना है कि बिना लेडीस पुलिस के महिला से धक्का मुक्की की गई। बेटे ने कहा कि इस दौरान उसकी मां की तबीयत भी बिगड़ गई जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार ने उच्च पुलिस अधिकारियों से एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय की मांग की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News