मैं उपचुनाव का खर्चा देने को तैयार, भगवंत केजरीवाल से पूछे : फूलका

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य व दाखा से पूर्व विधायक एच.एस. फूलका ने भगवंत मान की टिप्पणी पर जवाबी हमला किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के मुताबिक वह उपचुनाव का खर्चा देने के लिए तैयार हैं लेकिन पहले वह अपने आका केजरीवाल से भी पूछ लें कि क्या वह इस तरह का खर्चा भरेंगे।
PunjabKesari
फूलका ने कहा कि भगवंत मान ने दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान उपचुनाव को उनके इस्तीफे की वजह से करवाए जाने की मजबूरी बताते हुए सारा खर्चा उनसे लिए जाने की बात कही थी। रोष प्रकट करने के लिए पद से इस्तीफा देना सबसे बड़ा लोकतांत्रिक हथियार माना जाता है। उन्होंने बेअदबी के मामले पर इस्तीफा दिया था। फूलका ने कहा कि दाखा इलाके में निजी पैसे से मोबाइल अस्पताल चलाने के साथ-साथ कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित कर चुके हैं। यह सारा एस्टीमेट तकरीबन एक करोड़ के आस-पास है। 

PunjabKesari

भगवंत मान के मुताबिक उपचुनाव पर 1 करोड़ से अधिक का खर्च आया है तो फूलका ने कहा कि उक्त राशि भी दाखा हलके की भलाई के लिए खर्च करने के लिए तैयार हैं लेकिन भगवंत मान को चाहिए कि वह केजरीवाल से भी ऐसा ही पूछें, क्योंकि केजरीवाल ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद चंद दिनों के भीतर ही इस्तीफा दे दिया था जिसकी वजह से दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाने पड़े थे। फूलका ने भगवंत से पूछा कि क्या केजरीवाल उक्त धनराशि जमा करवाने के लिए तैयार हैं। फूलका ने कहा कि आयोग ऐसा फैसला लेता है कि किसी के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव का खर्चा उस पर डाला जाए तो वह स्वागत करेंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News