Delhi Model को लेकर डॉ. धर्मवीर गांधी का मान सरकार पर बड़ा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 02:04 PM (IST)

पटियाला: पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने भगवंत मान के दो-दिवसीय  के दिल्ली दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला है। डा. गांधी ने कहा कि जो दिल्ली माडल पंजाब में लागू करने की बातें सरकार कर रही है, उससे किनारा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली एक रेवेन्यू सरप्लस शहर है जबकि पंजाब के सिर पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज़ है, इस बात को भी मद्देनज़र रखना चाहिए। पंजाब के पास पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर है चाहे सेहत विभाग की बात की जाए चाहे खेती विभाग की या अन्य सरकारी अदारों की, सरकार को चाहिए कि सेहत विभाग में इनवेस्टमैंट बढ़ कर इसे सुधारा जाए। दिल्ली माडल को यहाँ थौपने की ज़रूरत नहीं है। पंजाब को पंजाब के तरीके से ही चलाना चाहिए। पंजाब के पास सारा कुछ है इसको सुधारने की ज़रूरत है न कि दिल्ली मॉडल लागू करन की।

बता दें कि  मान अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने ‘दिल्ली मॉडल' को समझने और पंजाब में इसे लागू करने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों का दौरा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मान दिल्ली के चिराग एन्क्लेव स्थित एक सरकारी स्कूल में पहुंचे। मान ने कहा, ‘‘(दिल्ली की) शिक्षा प्रणाली में क्रांति की चर्चा पूरे देश में होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News