पंजाब पुलिस का DSP गिरफ्तार! मान सरकार का बड़ा Action
punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत फरीदकोट के डीएसपी (DSP) राजनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, क्राइम अगेंस्ट वूमेन यूनिट के डीएसपी राजनपाल ने अपने खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार की शिकायत को रद्द करवाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की थी। लेकिन ऐसा करके वह और भी गहरे फंस गया। उसने एसएसपी दफ्तर को रिश्वत देकर शिकायत खत्म करवाने की कोशिश की थी।
इसके बाद पंजाब पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। इसी नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी राजनपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।