रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला, 2 पुलिस कर्मी घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 11:48 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : नारकोटिक सैल की पुलिस जवाहर नगर कैंप में रेड करने पहुंची, जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ। आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर बोतले मारीं, जिस कारण 2 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। नारकोटिक पुलिस की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 व चौंकी कोचर मार्किट की पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार नारकोटिक सैल की पुलिस ने 2 दिन पहले एक आरोपी को काबू किया था। जिसकी निशानदेही पर पुलिस जवाहर नगर कैंप में एक अन्य आरोपी को धर दबोचने के लिए रेड करने गई। जिस आरोपी को पुलिस ने काबू करना था वो आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि आरोपी के सर्मथन में आए पारीवारिक जन व पड़ौसियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें 2 पुलिस कर्मी घायल हुए है। परंतु पुलिस प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नही की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News