नौकरानी के साथ रहना मालिक को पड़ा भारी, पहुंचा अस्पताल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 05:19 PM (IST)

लुधियाना(राज): थाना हैबोवाल की पुलिस ने रोशन की शिकायत पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया है। रोशन ने पुलिस को बताया कि आरोपी अर्जुन की पत्नी उसके घर में साफ-सफाई का काम करती थी। अर्जुन उसके साथ काफी मारपीट करता था। इसलिए उसकी पत्नी आरती ने उसे पंचायती तौर पर छोड़ दिया था। वह बच्चों के साथ उसके पास आकर रिलेशन में रहने लग गई थी। इस बात से आरोपी अर्जुन उससे रंजिश रखने लगा। 

इसी के चलते आरोपी 5 नवंबर की रात को उसके घर के अंदर घुस गया। उसके हाथ में चाकू था। वह चाकू लेकर उसके कमरे के अंदर आ गया और चाकू से उसके गले पर वार कर दिया था। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News