Jalandhar: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दिलकुशा मार्केट में संदीप आहूजा पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:23 PM (IST)
जालंधर (पंकज/कुंदन) : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नंबर-4 की पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले आरोपी को लोहे की रॉड और एक मोबाइल फोन सहित काबू किया है। व्यक्ति की पहचान हरदीप निवासी जालंधर के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि, शिकायतकर्ता संदीप आहूजा निवासी जालंधर ने थाना नंबर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। संदीप ने बताया था कि, वह दिलकुशा मार्केट में अपनी दुकान पर बैठा हुआ था इसी दौरान मुंह पर रुमाल बाधे कर एक व्यक्ति आया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उस पर हमला करके मौके से फरार हो गया।
पूरा मामला
आपको बता दें कि, शहर की व्यस्त दिलकुश मार्केट में बीते दिनों एक व्यक्ति ने संदीप आहूजा (रिंकू मेडिकोज) पर तलवार के साथ अचानक हमला कर दिया। इसके दौरान पूरी मार्केट में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान एक युवक नीली टी-शर्ट में आया और हमला करके फरार हो गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

