बड़ी वारदात : चलते ऑटो में दरिंदों ने लड़की से की घिनौनी हरकत, यूं बचाई जान

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 01:49 PM (IST)

खरड़ (अमरदीप): अपनी ड्यूटी खत्म कर मोहाली से कुराली के लिए ऑटो में बैठी नर्स के साथ चलते ऑटो में ही गैंगरेप करने की कोशिश की गई पर लड़की किसी तरह ऑटो चालक और उसके साथी के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गई। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान ऑटो चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। जानकारी को अनुसार कुराली शहर की लड़की एक अस्पताल में नर्स लगी हुई है। गत रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर आ रही थी। जब वह फेज-6 मोहाली पहुंची तो उसकी बस निकल चुकी थी। इसके बाद वह कुराली जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। ऑटो को पर्दे लगे हुए थे, जिस कारण ऑटो में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

ऑटो के अंदर ऑटो चालक का साथी भी मौजूद था। चलते ऑटो में उक्त लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई पर लड़की ने उनका मुकाबला कर किसी तरीके से ऑटो से छलांग लगाकर खुद को बचाया। दरिंदों ने पीड़िता को बुरी तरह नोचा। इसके बाद पीड़िता को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

मोहाली के एस.एस.पी. संदीप गर्ग ने बताया कि अमनदीप सिंह बराड़ कप्तान पुलिस (इंवेस्टिगेशन), नवरीत सिंह विर्क कप्तान पुलिस (ग्रामीण) और रूपिंदरदीप कौर सोही उप कप्तान पुलिस खरड़ और गुरशेर सिंह उप कप्तान पुलिस (इंवेस्टिगेशन) के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ ​​बंटी निवासी गांव रडियाला हाल निवासी कुराली स्टेडियम के पास (24) और मनमोहन सिंह उर्फ ​​मनी निवासी गांव सिंघपुरा, नानकसर गुरुद्वारा कुराली के पास (29) के रूप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News