भयानक हादसे का शिकार हुए क्रिकेटर के लिए बादल परिवार ने की अरदास, Tweet कर लिखी ये बात...

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 01:30 PM (IST)

पंजाब डेस्कः  भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते उन्हें कई चोटें आई हैं। वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने क्रिकेटर के स्वस्थ होने की अरदास की। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए सुखबीर बादल ने लिखा आज सुबह रुड़की (उत्तराखंड) नजदीक भयानक सड़क हादसे में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत के घायल होने का पता चला। वह उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की अरदास करते है। इसके अलावा सुखबीर बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया पर लिखा वह ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की परमात्मा आगे अरदास करते है। बता दें  रुड़की में अपने घर जा रहे क्रिकेटर को दुर्घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल में भर्ती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News