बाघापुराना से विधायक सुखानंद की हुई शादी, इन बड़ी शख्सियतों ने की शिरकत
punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 09:02 AM (IST)

बाघापुराना(अजय अग्रवाल): विधानसभा हलका बाघापुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी बाबा रेशम सिंह जी चक्कपक्खी श्री मुक्तसर साहिब की पोती राजवीर कौर के साथ हुई। उनकी शादी का समारोह शिमला कुफरी में हुआ।
जानकारी के अनुसार शादी में सी.एम. भगवंत मान की धर्मपत्नी गुरप्रीत कौर, माता हरपाल कौर, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने शामिल होकर विधायक सुखानंद को बधाई दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here