सिद्धू मूसेवाला के शूटर की गिरफ्तारी पर बोले बलकौर सिंह
punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 08:52 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड का 6वां शार्प शूटर दीपक मुंडी की गिरफ्तारी पर पिता बलकौर सिंह का बयान सामने आया है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि जेलों में लाकर बंद करना ही इंसाफ नहीं है। इन गैंगस्टरों के काम तो जेलों में चलते रहते हैं। कानून को चाहिए इन आरोपियों को जल्दी से जल्दी कठोर सजा दी जाए। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इन आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि वह जिन्होंने सीधे सीधे उनके बेटे को मारा है पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही लेकिन जो इसके पीछे मास्टरमाइंड हैं उन पर एक्शन होना चाहिए। उन्होंने लॉरेंस व जग्गू भगवानपुरिया पर एक्शन हो। अगर कोई एक्शन हो रहा होता तो इन गैंगस्टरों इतने पर्चे न होते। उन्होंने कहा कि यह आरोपी कानून की पेचीदगियों का फायदा उठाते हैं और जेलों में बैठ कर भी अपने काम करते रहते हैं।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने यह भी कहा कि सफेद कपड़ों वालों को पकड़ा जाए। इन आरोपियों के पीछे जिन लौगों का हाथ उन्हे भी गिरफ्तार करना चाहिए। इन शूटरों को रेकी करने वालों को लाखों रुपए देने वाले आखिर कौन हैं। इन आरोपियों के पास इतने महंगे हथियार कहां से आते हैं। इन शूटरों को तो गिरफ्तार कर लिया गया है परन्तु आगे क्या। परिवार ने जल्द से जल्द इंसाफ की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here