Punjab: बलतेज पन्नू ने गृहमंत्री अमित शाह पर लगाए पार्टी को तोड़ने के आरोप, पढ़ें...

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 03:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के नेता ने उनके पार्टी को तोड़ने के गंभीर लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए 4 साल पूरे हो गए हैं। वहीं सरकार को तोड़ने की लगातार साजिशें रची जा रही हैं। नेता बलतेज पन्नू ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कभी MLA खरीदने और कभी तोड़ने की साजिश होती है। किसी नेता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि, आम आदमी पार्टी के 35 MLA उसके संपर्क में हैं। 

BJP पर लगाए गंभीर आरोप

बलतेज पन्नू ने बताया कि MLA को रिश्वत भी दी गई, लेकिन पार्टी में ऐसे नेता हैं जो लालच के कारण टूटे नहीं। BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से पार्टी केंद्र में सत्ता में आई है, तब से गैर-BJP सरकारों में नेताओं की खरीद-फरोख्त और उन्हें डरा-धमकाकर सरकारें तोड़ी गई हैं। BJP दिल्ली और पंजाब में सरकारें तोड़ने में इसलिए कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि आम आदमी पार्टी के सभी MLA और सांसद किसी मिशन के तहत सत्ता में आए हैं। पिछले कुछ दिनों में ED ने सांसदों और मंत्रियों पर रेड की है, जोकि पहले कभी नहीं हुई। जब भी चुनाव शुरू होते हैं, BJP के लिए सबसे पहले CBI, ED और इलेक्शन कमीशन एक्टिव हो जाते हैं। दूसरे नेताओं को पार्टी में शामिल करने या फिर उन्हें करप्शन में फंसाने की कोशिश की जा रही है। बलतेज पन्नू ने कहा कि, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दूसरे नेताओं को करप्शन के मामलों में  जेल भेजा गया। लेकिन इन केस में कुछ नहीं निकला। कोर्ट के हिसाब से ये केस चलने लायक नहीं हैं। अब फिर सांसदों पर प्रेशर बनाने की कोशिश की जा रही है।

पार्टी को तोड़ने की कोशिश

देश के गृहमंत्री अमित शाह सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह ने राघव चड्ढा को एक टूल की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिसके जरिए सांसदों को तोड़कर लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि पार्टी के पास रिपोर्ट है जिसमें राघव चड्ढा से कहा गया है कि अगर वह 7 सांसदों तोड़कर लेकर आओ तो उन्हें मंत्री का पद दिया जा सकता है। कम उम्र में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को सांसद बना दिया। उन्हें सब कुछ दिया, लेकिन आज वह गृहमंत्री अमित शाह की बातों में आकर पार्टी को तोड़ रहे हैं। ऐसा कभी बर्दाश्त नहीं करेगे।

बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि, BJP 2027 में पंजाब में चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी और पंजाबियों पर हमले हो रहे हैं ऐसे में पंजाबी चुप नहीं रहेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता किसी भी रेड से नहीं डरते। ऐसी कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं। पहले कांग्रेस के प्रताप बाजवा ने भी पार्टी के 35 MLA के संपर्क में होने का दावा किया था। अब दूसरी पार्टियों को अपने मैनिफेस्टो बदलने पड़ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News