देश भर में बैंक कर्मियों की हड़तालःफाजिल्का में प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारी की मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 02:43 PM (IST)

जलालाबाद/फाजिल्का(सेतिया) : यूनाइटिड फोरम आफ बैंक यूनियन की लॉल पर बैंक कर्मचारियों की दो दिनों की हड़ताल के चलते फाजिल्का में पी.एन.बी. बैंक कर्मचारी की प्रदर्शन दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हड़ताल के दौरान फाजिल्का के समूह बैंकों के कर्मचारी स्टेट बैंक के बाहर इकठ्ठा हुए। इस दौरान नारे लगा रहे प्रदीप सड़क पर गिर गए जिसके बाद उन्हें एक प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत  घोषित कर दिया। मृतक प्रदीप फाजिल्का की पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच में स्केल वन अफसर थे, बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने कारण उनकी मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News