लुधियाना में बड़ा फ्रॉड: बैंक से फाइनेंस कार बेचकर लाखों की ठगी, आरोपी बेनकाब

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 10:13 AM (IST)

लुधियाना(राज); शहर में बैंक से फाइनेंस करवाई गई कार को किश्तें चुकाने के बजाय आगे बेचकर बैंक के साथ लाखों की ठगी की गई है। पुलिस ने राहुल कुमार की शिकायत पर गहन पड़ताल के बाद इस जालसाजी का पर्दाफाश करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जड़ें साल 2020 से जुड़ी हैं, जब आरोपी करन कपूर ने आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक से एक सेलेरियो कार फाइनेंस करवाई थी। शुरुआत में तो आरोपी ने शरीफ बनकर बैंक को 9 किश्तें चुकाईं, लेकिन उसके बाद उसके मन में खोट आ गया। बाकी बची किश्तें भरने के बजाय आरोपी ने शातिराना अंदाज में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए इस कार को आगे बेचने का प्लान बना लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 14 जुलाई को आरोपी ने बैंक को अंधेरे में रखकर गैर-कानूनी तरीके से एक इकरारनामा तैयार किया और कार संदीप शर्मा नाम के व्यक्ति को बेच दी। खेल यहीं खत्म नहीं हुआ, इन आरोपियों ने आगे इस गाड़ी को दविंदर सिंह को बेचकर पूरी चेन बना डाली। बैंक के साथ इस तरह की धोखाधड़ी और नियमों को ताक पर रखकर की गई इस हेराफेरी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News