बठिंडा में सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव, नई Timing जारी
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 05:46 PM (IST)
बठिंडा (परमिंद्र): लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. तपिंदरजोत ने बताया कि नए समय के अनुसार, अब अस्पताल ओपीडी सेवाओं के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। यह नया समय 16 अप्रैल से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मौसम में बदलाव और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोगों को समय पर और सुविधाजनक इलाज मिल सके। इसके अलावा, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे नए समय के अनुसार अस्पताल आएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

