सिविल अस्पताल में हंगामा करने वाला कैदी सूरज बना पुलिस व जेल प्रशासन की सिरदर्द

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 12:37 PM (IST)

लुधियाना(स्याल): संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में घायल हुए कैदी सूरज को घायलअवस्था में ब्रोस्टल जेल से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जिसने जेल प्रशासन पर ही उससे मारपीट व अत्याचार के संगीन आरोप लगा दिये। इस कैदी के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह अभी जांच का विषय है, लेकिन इस कैदी की हरकतों से जेल प्रशासन काफी परेशान है और यह कैदी इस समय  में जेल प्रशासन सहित पुलिस के लिए भी सिरदर्दी का कारण बना हुआ है।

कई मामलों में जेल में बंद उक्त सूरज के आरोपों की सच्चाई से पहले उसके क्रिमिनल रिकार्ड पर नजर डाली गई तो पता चला कि इस कैदी ने पहले भी ताजपुर रोड ,सैंट्रल जेल  की सुरक्षा को धत्ता बता वहां से  सेंध लगाकर फरार हो गया था । लेकिन बाद में उक्त सूरज पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  गत दिवस इसी बीच उक्त कैदी के हाथ पर व टांग पर संदिग्धपरिस्थितियों में चोट आई, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां फिर से उसने जेल प्रशासन पर ही उंगली खड़ी कर दी। बताया जाता है कि बीते दिनों ही इसे सुरक्षा कारणों के चलते केन्द्रीय जेल से ब्रोस्टल जेल में लाया गया था। लेकिन ब्रोस्टल जेल में भेजने के बाद फिर से सूरज चोटिल हो गया।  

दूसरी ओर डिप्टी सुपरिटेंडेंट विजय कुमार, ब्रोस्टल जेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त कैदी पर आरोप लगाया कि यह कैदी जानबूझ कर खुद को ही घायल कर लेता है और जेल की सुरक्षा में फिर से सेंध लगाकर फरार होना चाहता है। जिस वजह से जेल का स्टाफ काफी सतर्क है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चंडीगढ़ के उच्चाधिकारियों को सूचना देकर इसे किसी हाई सिक्योरिटी जेल में भेजने की मांग की है। दूसरी ओर चर्चा है कि जेल प्रशासन उक्त कैदी सूरज की सुरक्षा को लेकर इतना चिंतित क्यों है, ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या सूरज ने खुद को घायल किया या फिर उसके घायल होने की वजह कुछ और है। इस पर बेशक जांच चल रही है, पर जेल के बाहर मीडिया में उक्त कैदी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News