पंजाब जीतकर पहली बार दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, पैर छूकर लिया केजरीवाल का आशीर्वाद

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2022 - 03:40 PM (IST)

नई दिल्लीः पंजाब में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छू कर आर्शिवाद लिया। वहीं केजरीवाल ने गले लगाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मनीष सिसोदिया भी वहां मौजूद थे।

PunjabKesari

इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी चली
बता दें कि राज्य में इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी चली है। इस आंधी ने न सिर्फ रिवायती राजनीतिक दलों की जड़ों को हिलाकर रख दिया, बल्कि कई कद्दावर नेताओं को भी धराशायी कर दिया। साथ ही राज्य में इस पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू ने राज्य में राजनीतिक सफाई कर दी। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों के आधार पर आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।

खटकर कलां में होगा शपथ ग्रहण समारोह
भगवंत मान नेकहा था कि राज्य के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं, बल्कि खटकर कलां में होगा, जो महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। साथ ही कहा था कि किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी, इसके बजाय भगत सिंह और डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News