CM हाऊस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसियों को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा हमला, Tweet कर लिखी ये बात
punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 01:43 PM (IST)

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के बाहर धरना देने वाले कांग्रेसियों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा निशाना साधा है। सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए सी.एम. मान ने लिखा,"मुझे दुख है कि बिना समय लिए पंजाब की बची हुई कांग्रेस आज रिश्वत के मामले का सामना कर रहे अपने नेताओं के हक में मेरे घर धरना देने आई, पंजाब लूटने वालों का साथ देना यह सबूत है कि रिश्वत इनके ख़ून में है... नारे लगा रहे थे कि "साडा हक एत्थे रख" मतलब रिश्वतखोरी कांग्रेस का हक है?
ਮੈਨੂੰ ਦੁੱਖ ਹੈ ਕਿ ਬਿਨਾਂ ਸਮਾਂ ਲਏ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਬਚੀ ਖੁਚੀ ਕਾਂਗਰਸ ਅੱਜ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰ ਰਹੇ ਆਪਣੇ ਲੀਡਰਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਮੇਰੇ ਘਰ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਆਈ ਪੰਜਾਬ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣਾ ਇਹ ਸਬੂਤ ਹੈ ਕਿ ਰਿਸ਼ਵਤ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਖੂਨ ਵਿੱਚ ਹੈ.ਨਾਅਰੇ ਲਾ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਸਾਡੇ ਹੱਕ ਐਥੇ ਰੱਖ ਮਤਲਬ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਹੱਕ ਹੈ ?
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 9, 2022
दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने उनकी कोठी के बाहर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। चंडीगढ़ पुलिस कांग्रेसी लीडरों को बस में बिठाकर थाने ले गई। इससे पहले राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बात करते कहा था कि मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर खड़ें करीब एक घंटे का समय बीतने वाला है और मान की तरफ से दिया गया समय भी निकल चुका है।
इतना इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री के साथ अब तक भी मुलाकात नहीं हुई।राजा वड़िंग ने तंज कसते कहा था कि यह तो पंजाब का सभ्याचार है कि घर आए को हमेशा सम्मान के साथ बिठा कर मेहमान निवाजी की जाती है लेकिन इस मौके पर जिस तरह का व्यवहार हमारे साथ किया जा रहा है वह पंजाब की सभ्यता के बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी उन्हें कभी किसी तरफ़ जाने के लिए कह रहे हैं और कभी किसी। जिस कारण ऐले लग रहा है कि हम सब कोई अपराधी हैं जिनको अंदर जाने से रोका जा रहा है।"
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के एक साल पूरे होने पर भी खुफिया एजेंसी की नजर चीन पर

भारतीय संग्रहालय में गोलीबारी में घायल हुए सीआईएसएफ अधिकारी को अस्पताल से छुट्टी मिली

पहली बार अमेरिकी पोत मरम्मत के लिए भारत पहुंचा

अमेरिका ने एक अरब डॉलर के और रॉकेट और हथियार यूक्रेल को देने का वादा किया