Punjab: खत्म नहीं हो रहा अकाली दल में अंतरकहल, बीबी जागीर कौर ने सुखबीर बदल पर सादा निशाना

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 06:56 PM (IST)

जालंधर : जालंधर वेस्ट विधानसभा उप चुनाव अगने महीने यानी के 10 जुलाई को होने जा रहे हैं। इसी बीच जहां पार्टियों में फेरबदल जारी है वहीं शिरोमणि अकाली दल में बगावत देखने को मिल रही है। उप चुनाव के चलते सभी राजनीतिक पार्टीयां जालंधर में डेरा लगाए हुए हैं।

शिरोमणि अकाली दल में कहल खत्म होने के नाम ही नहीं ले रही है। आज एक बार फिर गुरप्रताप सिंह वडाला, सरवन सिंह फिल्लौर, बीबी जागीर कौर व अन्य अकाली नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान  जहां पर मौजूद सरवन सिंह फिल्लौर, गुरप्रताप सिंह वडाला ने पार्टी की गतिविधियों पर सवाल उठाए वहीं बीबी जागीर कौर ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सदस्यों ने बीबी सुरजीत कौर को उप चुनाव के लिए टिकट दिया है। लेकिन सुरजीत कौर के साथ धोखा हुआ है। इस मौके पर बीबी जागीर कौर ने पंथ के नेताओं से अपील भी की है कि जालंधर उप चुनाव में सुरजीत कौर का समर्थन करें और उन्हें वोट दें। सुखबीर बादल ने इस बार इतिहास रचा है, उम्मीदवार को टिकट देकर वापस लेने की बात कही जा रही है। जबकि इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर का चुनाव निशान तकड़ी ही है। 

पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि सुखबीर बादल की अध्यक्षता में पार्टी को काफी नुकसान हुआ है और पार्टी बहुत ही बुरी स्थिति में गुजर रही है। आने वाले समय में जीत के लिए पार्टी में बदलाव की जरूरत है। पार्टी अपने ही सिद्धांतों पर खरी नहीं उतरी है। वडाला ने सुरजीत कौर को वोट डालने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने खुद अपने एक भाषण में कहा था कि पार्टी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है, तो अब पार्टी प्रधान खुद ही पार्टी को छोड़ देना चाहिए। वडाला ने कहा कि प्रधान सुखबीर बादल ने बीएसपी का समर्थन करने की बात कहकर गरीब परिवार का मजाक उड़ाया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News