Breaking: पंजाब में Gangster गोपी डल्लेवालिया हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 10:55 AM (IST)

गोराया (मनीष):  पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  (AGTF)  और मोगा पुलिस ने गोरू बच्चा ग्रुप के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद डी.जी.पी. पंजाब ने ट्वीट करके दी है। 

PunjabKesari

डी.डी.पी. ने लिखा," गोपी डल्लेवालिया जुलाई, 2023  मोगा के संतोख सिंह हत्या मामले में शामिल मुख्य साथी था। पुलिस ने उससे एक पिस्तोल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। गोपी गोराया के गांव डल्लेवाल का रहने वाला है। गोपी डल्लेवालिया को 4 अपराधिक  मामलों में दोषी ठहराया गया था और साल 2016 में गोराया में हत्या केस में उसे भगोड़ा करार दिया गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News