पंजाब कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, इस जिला प्रधान को पार्टी से किया निष्कासित
punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 02:13 PM (IST)

पटियाला : (राजेश पंजोला): कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटियाला (शहरी) कमेटी के पूर्व प्रधान नरिंदर पाल लाली को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में अनुशासनहीनता के चलते नरिंदर पाल लाली को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।
बता दें गत दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सारारी को बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस ने राज्य भर में धरना दिया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला में धरना दिया। इसी धरने की तरह पूर्व जिलाध्यक्ष नरिंदर पाल लाली ने भी अलग धरना दियाल था। लाली को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जिलाध्यक्ष बनाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए वड़िंग ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को पत्र लिखकर लाली को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को देखते हुए हरीश चौधरी ने इस पर कार्रवाई की है।
बता दें कि कांग्रेस लगातार कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरन को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। लेन-देन के बारे में बात करते हुए सरारी का एक कथित ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान भी कांग्रेस ने इस मामले को लेकर काफी बवाल किया था। अब पार्टी सारारी की बर्खास्तगी को लेकर जिला स्तर पर धरना दे रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here