पंजाब विजिलेंस के चीफ पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 03:04 PM (IST)

पंजाब डेस्क: इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब सरकार ने विजिलेंस चीफ पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को पद से हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब विजिलेंस के नए चीफ नागेश्वर राव को जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि नागेश्वर राव 1995 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी थे। पंजाब विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को क्यों हटाया गया है इसे लेकर अभी स्थिति क्लीयर नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले पंजाब सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों डी.सीज़, एस.एस. पीज साथ एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान अनेक चर्चाएं हुईं जिसके बाद अब विजिलेंस के नए ब्यूरो चीफ की नियुक्ति की खबर सामने आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here