इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अंबिया की पत्नी ने Live होकर पुलिस पर लगाए बड़े आरोप
punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 10:34 AM (IST)

जालंधर/नकोदर(सुनील, पाली): पंजाब के इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रूपिंद्र कौर सोशल मीडिया पर लाइव हुई। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जालंधर देहात के एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह को विदेश से फोन कर जानकारी दी थी कि संदीप नंगल अंबिया के मर्डर केस में आरोपी सुर्जनजीत सिंह जालंधर के करतार नामक पैलेस में बैठा है। साथ ही कहा था कि संदीप के मर्डर केस में अगर वह आरोपी है तो उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पीड़िता ने बताया कि पहले भी जब उसने अपने पति के मर्डर केस के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया था कि वह सुर्जनजीत सिंह की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि फोन पर जानकारी देते समय एस.एस.पी. ने आरोपी को पकड़ने की बजाय उससे सबूत मांगा। उसने एस.एस.पी. को कहा कि अगर उनके पास सबूत नहीं थे तो उन्होंने मर्डर केस में करीब 3 महीने के बाद सुर्जनजीत के अलावा 2 व्यक्तियों को नामजद कैसे कर लिया। उन्होंने सरकार से इस मामले में दखल देते हुए इंसाफ की मांग की।
इस संबंध में जालंधर देहात के एस.पी. (डी) सर्बजीत सिंह बाहिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि संदीप अंबिया मर्डर केस की जांच चल रही है। पुलिस वह हर एंगल खंगाल रही है जिसमें शूटरों को हथियार व फंडिंग किसने व कैसे की। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती पुलिस किसी भी व्यक्ति पर हाथ नहीं डालेगी तथा इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट

Inspirational Story: खुद को समझदार और बाकी सबको मूर्ख समझने वाले पढ़ें ये कहानी

चुनाव आयोग का तीन दिवसीय राजस्थान दौरा आज से, चुनावी तैयारियों का लेगा जायजा