AAP की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बेरोजगारों के लिए किया ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 05:58 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। भगवंत मान के नेतृत्व में हो रही बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरी निकाले को लेकर हरी झंडी दी गई है। कहा जा रहा है कि यह सरकारी नौकरियां सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में दीं जाएंगी। हालांकि अभी तक नए बने मंत्रियों के विभाग बांटे नहीं गए है। सूत्रों मुताबिक इसका फ़ैसला पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल की सहमति के साथ होगा।

बता दें कि कैबिनेट बैठक से पहले भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों को पद की शपथ दिलवाई गई। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में शपथ दिवलवाई। मंत्रियों में सबसे पहले हरपाल चीमा ने, दूसरे नंबर पर डा. बलजीत कौर ने जबकि तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ने पद की शपथ ली। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे जब कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहली बार पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News