फिर लौट सकती है कोरोना जैसी खतरनाक महामारी, Study दौरान हुआ हैरान करने वाला खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 12:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क: रूस की एक लैब में एक ऐसे वायरस पर रिसर्च किया जा रहा है जिसके चलते एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जो दोबारा देश में तबाही मचा सकता है। जानकारी के अनुसार हिम युग में सैंकड़ों जानवर इस वायरस की चपेट में आए थे। बताया जा रहा कि उस समय मैमथ और गैंडों की मौत हुई थी। रूस की एक बायोवेपंस लैब जिसमें 4 वर्ष पुराने वायरस को लेकर रिसर्च की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रूस के याकुटिया में 4 वर्ष पहले बर्फ के नीचे दबे मैमथ और गैंडों के शव मिले हैं। बर्फ के नीचे दबे और 55 डिग्री से भी कम तापमान होने की वजह से इन जानवरों के शरीर सही व्यवस्था में पाए गए हैं। विशेषज्ञों ने रिसर्च दौरान यह पाया कि जानवरों की मौत की वजह एक खतरनाक वायरस है जो उनके शरीर से मिला है। 

PunjabKesari

दूसरी तरफ लंदन के एक विशेषज्ञ फिलिपा लेंट्जोस ने कहा इस वायरस को जिंदा करना यानी इंसानों और जानवरों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है। इस वायरस को झेलने के लिए इम्युनिटी मजबूत होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर यह वायरस जिंदा होता है और लैब से बाहर दस्तक देता है तो दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर सकता है। वायरस जिंदा होन से जानलेवा महामारी भी फैल सकती है। इस रिसर्च पर हर एक विशेषज्ञ ने अपनी राय दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News