पंजाब में नशे को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 09:10 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी कुमार, धवन): पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में चंडीगढ़ के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में नशे को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब जिस चिट्टे से ग्रसित है, वह चिट्टा पंजाब में ही तैयार किया जा रहा है। ऐसी घिनौनी गतिविधियों में शामिल और पंजाबी नौजवानों की नस्लकुशी के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको इस बात की समझ नहीं लग रही कि राजस्थान की सीमा का 2.5 गुणा से अधिक क्षेत्रफल और जम्मू-कश्मीर की सीमा का आधे से अधिक हिस्सा पाकिस्तान के साथ लगता है, जहां कंटीली तार भी नहीं है, ऐसे में नशे की कोई समस्या नहीं है जबकि पंजाब अभी भी नशे की बीमारी से जूझ रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हालात ये हो गए हैं कि फौज की जो सिख रैजीमैंट है, उसने केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखकर दिया है कि हमारे पास पंजाब से भर्ती पूरी नहीं हो रही क्योंकि नौजवान टैस्ट पास नहीं कर पा रहे इसलिए दूसरे राज्यों से नौजवानों की भर्ती को लेकर इजाजत दी जाए। भगवंत मान ने कहा कि आज ऐसा पंजाब बन चुका है। इस दौरान एक मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विधायक प्रताप सिंह बाजवा पर भी तंज कसा। वहीं मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उठाए किसी मुद्दे को अनटच नहीं छोड़ा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News