बड़ी वारदातः व्यक्ति ने घर में सो रही विवाहिता पर किया हमला
punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 05:47 PM (IST)

बटाला (बेरी): बटाला के नजदीकी गांव मूला सुनईया में बीती देर रात करीब 1 बजे गांव के ही एक व्यक्ति की तरफ से एक विवाहिता का चाकू के साथ गला काट देने का मामला सामने आया है। इस मामले सम्बन्धित जानकारी देते हुए विवाहिता की मां मनजीत कौर निवासी गांव मूला सुनईया ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उसकी लड़की को पिछले लंबे समय से तंग परेशान करता था।
उन्होंने कहा कि बीती रात वह अपने घर में बाहर आंगन में सोए हुए थे कि उक्त व्यक्ति ने रात 1 बजे उनके घर में दाखिल होकर चाकू के साथ उनकी लड़की सिमरनजीत कौर का गला काट दिया। उनकी लड़की गंभीर घायल हो गई और उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सिमरनजीत को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना संबंधित उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। थाना सदर के ए.एस.आई. सुखविन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जो भी बयान लड़की की तरफ से दर्ज करवाए जाएंगे उसके आधार पर आगे की बनती कार्यवाही की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here