बड़ी खबर : 'आप' विधायक के गनमैन ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 12:05 PM (IST)

जालंधर (मृदुल, सोनू): जालंधर वेस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल के गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव बस्ती दानिशमंदा में एक क्वार्टर में मिला। कहा जा रहा है कि गनमैन ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान मूल रूप से महतपुर के रहने वाले पवन कुमार (29) के रूप में हुई है। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि विवाह के बाद उसका घरेलू कलह चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर था। आज सुबह दस बजे के करीब उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News