पटियाला पहुंचे CM मान, केजरीवाल संग किया 'सी.एम. दी योगशाला' का आगाज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 03:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के पटियाला जिले में 'सी.एम. दी योगशाला' का आगाज किया गया है। सी.एम. भगवंत मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 'सी.एम. दी योगशाला' की वेबसाइट की शुरूआत की गई। इस मौके पर राघव चड्ढा, जोड़ामाजरा, डा. बलबीर सिंह मौजूद रहे। पटियाला के साथ अन्य 3 जिलों में भी इसकी शुरूआत हो रही हैं। इनमें फगवाड़ा, अमृतसर, लुधियाना हैं।

इस दौरान संबोधित करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि आज पटियाला से इस कैंपन का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में  योगशाला की शुरूआत हुई लेकिन डिमांड बढ़ने पर एल.जी. ने योगशाला को बंद करवा दिया। सी.एम. ने कहा पंजाब में योगशाला को कौन बंद करवाएगा। लोगों के सेहत को ध्यान में रखते हुए योगशाला खोली गई है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योगा बहुत जरूरी है। 

इसी दौरान सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खोले गए आम आदमी क्लीनिक पर 21 लाख के करीब लोग अपना इलाज करवा चुके हैं। इन लोगों को सरकारी अस्पतालों में धक्के नहीं खाने पड़े। इससे सरकारी अस्पतालों का भी लोड कम हुआ है। सरकारी अस्पताल के डाक्टरों द्वारा जितने मरीज आ रहे हैं उन्हें अच्छे तरीके से चैक किया जा रहा है।

सी.एम. मान ने कहा कि खराब फसलों की गिरदावरी चल रही रहै। उन्होंने युवाओं को कहा कि पंजाब के नौजवानों में बहुत हुनर है, जिसके तहत हाई प्रोफाइल नौकरी के लिए कोशिश करे। पंजाब सरकार छात्रों को हर सुविधा देगी जो काम करने के लिए आगे बढ़ना चाहते है। सी.एम. मान का कहना है कि अपना आदर्श खुद बनो.. मैं चाहता हूं कि नौजवान नौकरियां मांगने वाले नहीं बल्कि बांटने वाले बने। महीने में 2 बार नौजवान सभा होगी, जिसमें छात्रों से आइडिए लिए जाएंगे और सरकार उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी। 

सी.एम. मान ने योगशाला को लेकर कहा कि सुबह-सुबह योगा क्लास लगाकर अपने दफ्तरों में जाएं। तकनीकी बातों का आने वाले समय में बता दिया जाएगा। बस एक मिस कॉल करनी है उसके बाद एक योगा का टीचर भेजा जाएगा, एक-दो महीने योगा करने के बाद स्वास्थ्य में सुधार देखा जाएगा। अगर पंजाब के लोग स्वस्थ्य होंगे तो पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जा सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News